हिल न्यूज़

अच्छी पहल : बस्ती में रहने वाले समाजसेवी एवं पत्रकार सलमान मलिक ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

अच्छी पहल : बस्ती में रहने वाले समाजसेवी एवं पत्रकार सलमान मलिक ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे गर्म कपड़

रुड़की/इंफो उत्तराखंड 

रामपुर चुंगी के नजदीक एक बस्ती में रामपुर चुंगी के रहने वाले समाजसेवी एवं पत्रकार सलमान मलिक ने जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि, लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए इस तरह के जरूरतमंद परिवार के बच्चों उनके द्वारा गरम जैकेट एवं स्वेटर वितरित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

सलमान मलिक ने बताया कि, इससे पहले उन्होंने कोविड काल में भी जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य किया था, जिसमें उन्होंने लोगों को मुफ्त दवाएं एवं खाना वितरित किया था और उन्हें बताया कि, उन्हें इस तरह सेवा भाव का कार्य करना अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

सलमान मलिक ने अपने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर रामपुर चुंगी के नजदीक स्थित एक बस्ती में जाकर कूड़ा बीनने वाले व जरूरतमंद 40 बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

उन्होंने अन्य संगठनों से भी कंपा देने वाली इस सर्दी में गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए आगे आने की अपील की है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top