उत्तराखंड

बड़ी खबर : देहरादून में डिवीजन इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन ने किया पुरजोर का समर्थन

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

सार्वजनिक क्षेत्र की चार सामान्य बीमा कंपनियों के कर्मचारियों की वेतन विसंगति को लेकर 28 जनवरी 2022 की हड़ताल का देहरादून डिवीजन इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन ने पुरजोर समर्थन किया है। यूनियन के महासचिव नंदलाल शर्मा के अनुसार सामान्य बीमा कंपनियों का वर्ष 2017 से लंबित वेतन समझौता अभी तक अमल में नहीं लाया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

उनके अनुसार वेतन समझौते को लागू करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की चारों सामान्य बीमा कंपनियां के अधिकारी और कर्मचारी लगातार आंदोलनरत हैं। यूनियन के मंडल अध्यक्ष तन्मय मंमगाई ने कहा कि एक तरफ भारत सरकार का वित्त मंत्रालय सार्वजनिक बीमा कंपनियों से बेहतर लक्ष्य-प्राप्ति की उम्मीद कर रहा है, दूसरी तरफ कर्मचारियों की जायज मांगों की निरंतर अवहेलना कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

ऐसे में कर्मचारियों के पास हड़ताल के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि देहरादून डिवीजन इंश्योरेंस एम्प्लाइज यूनियन सामान्य बीमा क्षेत्र के कर्मचारियों के संघर्ष में स्वयं को शामिल करता है और उनकी वेतन-समझौता लागू करने की मांग का समर्थन करता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top