उत्तराखंड

एमडीडीए की टीम ने किए अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई भवन सील

  • देहरादून में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर सीलिंग व ध्वस्तीकरण

देहरादून। राजधानी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमों के विपरीत हो रहे निर्माणों को लेकर एमडीडीए लगातार सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रहा है।

इसी क्रम में आज एमडीडीए की टीम ने पैसिफिक गोल्फ, कुल्हान और सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में चिन्हित अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देशों पर सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता विदिता कुमारी, सुपरवाइजर एवं पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

इसके अलावा वीरभद्र रोड, वीरभद्र शिव मंदिर क्षेत्र सहित ऋषिकेश में अवैध रूप से निर्मित आवासीय भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता पूनम सकलानी और पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई। वहीं आरकेडिया ग्रांट, देहरादून क्षेत्र में लगभग 16 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त किया गया। इस दौरान सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता अभिजीत सिंह थलवाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण क्षेत्र में नियोजित और संतुलित विकास सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे शहर की आधारभूत संरचना, पर्यावरण और जनसुविधाओं पर भी गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

उपाध्यक्ष ने बताया कि एमडीडीए की सभी कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की जाती है। पहले अवैध निर्माणों को चिन्हित कर संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए जाते हैं और इसके बाद आवश्यक होने पर सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले एमडीडीए से मानचित्र स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

एमडीडीए ने साफ किया कि भविष्य में भी अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि देहरादून का सुव्यवस्थित और संतुलित शहरी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top