उत्तराखंड

बड़ी खबर : शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों पर DM सख्त। इन दुकानों पर यह बैनर लगाने के दिये निर्देश

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जनता द्वारा बार बार शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को जनपद के अवस्थित शराब की दुकानों में ” यहाँ पर ओवर रेटिंग नहीं की जाती है,” की बैनर लगाने के निर्देश दिए।

जिसके तहत आज जिला आबकारी अधिकारी ने शहर के 10 दुकानों पर फ्लैक्स/बेनर लगा दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को आदेशित किया कि जो मदिरा की दुकान बैनर नहीं लगाएगा अथवा हटाएगा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News : पर्यटन सर्किटों को एक पैकेज के रूप में किया जाए विकसित : मुख्य सचिव

कहा कि जनता द्वारा बार-बार आ रही शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समस्त दुकानों पर “यहां पर ओवर रेटिंग नहीं की जाती है” की फ्लेक्स लगाना सुनिश्चित करें। जिन मदिरा की दुकानों में उक्त फ्लेक्स /बैनर लगा नहीं होने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही नियमित अभियान चलाकर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएसडी कैंटीन की बहनों ने मंत्री जोशी को बांधा रक्षा सूत्र, मिला वेतन बढ़ोतरी का भरोसा

कहा कि दुकानों पर अनिवार्यत: रेट लिस्ट भी चस्पा होनी चाहिए।
जिलाधिकारी के निर्देशो के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर “यहाँ पर ओवर रेटिंग नहीं की जाती है” की फ्लैक्स चस्पा करना शुरू कर दिया। जबकि आबकारी विभाग द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top