उत्तराखंड

गजब : डॉक्टरों ने पहाड़ पर अपनी सेवाएं देने से बचने के लिए 6 करोड़ तक भरा हर्जाना, पर पहाड़ नहीं गए

हल्द्वानी/ इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से सस्ते फीस पर पढ़ने वाले 37 डाक्टरों ने डिग्री लेने के बाद भी पहाड़ पर अपनी सेवाएं देने से इंकार कर दिया है। वहीं हद तो तब हो गई जब उन्होंने इसके बदले हर्जाने के तौर पर छह करोड़ रूपये सरकार को चुकाएं हैं।

बीतें दिनों राजकीय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस व एमडी-एमएस की पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों के लिए एक बांड की व्यवस्था की गई है। इसके तहत पढ़ाई पूरी करने के बाद डाक्टरों को पर्वतीय क्षेत्र में अपनी सेवाएं देनी होती है।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

लेकिन कई डाक्टरों ने पढ़ाई पूरी करने के बाद भी पर्वतीय क्षेत्रों में तैनाती तो ले ली पर कुछ समय के बाद वहां से गायब होकर सरकार की आंखों में धूल झोंकने काम करने लग गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

वहीं जब इस बात का पता चला तो इनको नोटिस भी भेजा गया, लेकिन नोटिस मिलने के बाद भी उन्होंने कोई ज्वाइन नहीं की। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उनसे बांड की रकम की वसूली के लिए आरसी काटनी शुरू कर दी।

वहीं कार्रवाई से बचने को करीब 20 एमबीबीएस व 17 पीजी डाक्टरों ने बांड के मुताबिक, 15 से 30 लाख रूपये का भुगतान कालेज प्रबंधन को कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

कालेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि बांड तोड़ने वाले डॉक्टरों के खिलाफ लंबे समय से कार्रवाई की जा रही है। बीतें तीन माह में कई डाक्टरों ने बांड की शर्तों के मुताबिक हर्जाना जमा कराया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top