उत्तराखंड

High Alert : हाई एलर्ट मोड पर रखी गयी दून पुलिस, SSP ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दिये ये दिशा-निर्देश 

देहरादून

हाई एलर्ट मोड पर रखी गयी दून पुलिस।

भारी बारिश के दृष्टिगत डीआईजी/एसएसपी देहरादून हर स्थिती पर स्वंय रख रहे हैं नजदीकी नजर।

सभी थाना/चौकी प्रभारियों को भारी बारिश के दृष्टिगत हाई एलर्ट मोड पर रखते हुए दिए निम्न दिशा निर्देश।

थाना स्तर पर उपलब्ध राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ आपदा एवं राहत कार्यों में प्रशिक्षित कर्मियों को किसी भी आकस्मिक स्थिती से निपटने के लिये तैयारी की हालत में रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशा, फिर टॉर्चर और कर दी दर्दनाक हत्या

थाना क्षेत्रों में नदी-नालों व गदेरों के आस-पास रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के साथ-साथ उक्त स्थानों पर नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए लोगों को सतर्क रहने हेतु लाउड हेलरों के माध्यम से सूचित किया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशा, फिर टॉर्चर और कर दी दर्दनाक हत्या

भारी बारिश के दृष्टिगत जिन स्थानों पर जल भराव के कारण यातायात व्यवस्था के प्रभावित होने की सम्भावना हो, उक्त स्थानों पर प्रभावी डायवर्जन प्लान तैयार कर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये।

मौसम विभाग द्वारा जारी रेड एलर्ट के कारण अधिकतर लोगों के चौपहिया वाहनों में सफर करने के दृष्टिगत सामान्य दिनों की अपेक्षा यातायात का दबाव अधिक रहेगा, अत: सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट करना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशा, फिर टॉर्चर और कर दी दर्दनाक हत्या

किसी भी आकस्मिक स्थिति के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए थाना क्षेत्रों में सुरक्षित शैल्टर होम (स्कूल/कालेज/धर्मशाला आदि) को चिन्हित करना सुनिश्चित करें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top