उत्तराखंड

“महिला से अभद्रता पर दून पुलिस का कड़ा एक्शन: टीचर गिरफ्तार, भेजा हवालात”

दून पुलिस ने टीचर को पढ़ाया कानून का पाठ, कुछ ही घंटों में पहुँचा हवालात

देहरादून।  प्रेमनगर क्षेत्र में महिला से अभद्रता करने के मामले में देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक निजी शिक्षण संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 13 अक्टूबर को हुई थी, जब एक महिला ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने उसके साथ सड़क पर अभद्रता की और विरोध करने पर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  1,002 एकड़ भूमि NUITL के कब्जे में, परियोजना स्थल पर कोई बाधा नहीं : सीएम

प्रेमनगर थाने में दर्ज शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संदिग्ध की पहचान की। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने अभियुक्त वरुण रावत (32), पुत्र जीवन सिंह रावत, निवासी अल्मोड़ा, को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार : मंत्री कौशिक

वरुण रावत एक निजी संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम‌ में उप-निरीक्षक विवेक राठी, हेड कांस्टेबल प्रीतम सिंह, कांस्टेबल बृजमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की योजनाओं में लापरवाही न बरतें अधिकारी : मंत्री जोशी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top