हिल न्यूज़

लक्सर के इस पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे डा. निशंक, छात्र-छात्राओं का बढ़ाया हौसला

  1. लक्सर के इस पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे डा. निशंक, छात्र-छात्राओं का बढ़ाया हौसला

जोनी चौधरी लक्सर।
9548216591

लक्सर के एच आर पब्लिक स्कूल में संस्कार सेवा समिति द्वारा आज स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम की चौपाल लगाई गई जिसमें स्कूल की छात्र छात्राओं ने उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्से के मुख्य भोजन तैयार कर स्टॉल लगाए।

इस कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए सभी स्टॉल पर जाकर छात्र छात्राओं द्वारा बनाये गई भोजन के बारे में जानकारी हासिल की और उनका हौसला अफजाई किया।

डॉ निशांत ने कहा कि मोटा अनाज से 25 से 40 किस्म के अलग-अलग तरह के जो भोजन छात्र छात्राओं ने तैयार किए हैं उनसे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य मिलेगा और स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर छात्र-छात्राएं ही बनेंगे आगामी समय में छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया प्रयास बेहद सफल होगा और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

डॉ निशंक ने छात्र छात्राओं का हौसला अफजाई किया और उन्हें इस तरह के कार्यक्रमों के लिए प्रेरित किया इसके अलावा डॉ निशंक ने क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और आगामी चुनाव रणनीति पर भी चर्चा की।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top