उत्तराखंड

गौरा देवी पॉलिटेक्निक छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण, एनटीपीसी ने दी तकनीकी जानकारी

एनटीपीसी तपोवन द्वारा गौरा देवी राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों हेतु शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

ज्योतिर्मठ। एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट ने गौरा देवी राजकीय पॉलिटेक्निक, जोशीमठ के विद्युत और सिविल इंजीनियरिंग शाखा के छात्रों के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। इस शैक्षणिक दौरे हेतु कुल 39 छात्रों सहित उनके शिक्षकगण परियोजना के पावरहाउस स्थल पर शामिल हुये। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को जल विद्युत परियोजना की तकनीकी जानकारी एवं व्यावहारिक अनुभव साझा करना था।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

इस भ्रमण के दौरान छात्रों को परियोजना स्थल पर तकनीकी प्रक्रियाओं व इंजीनियरिंग की बारीकियों से परिचित कराया गया। इस अवसर पर बनोथ सुमन (वरिष्ठ प्रबंधक, सिविल कंस्ट्रक्शन) एवं एम.के. गुरुरानी (उप प्रबंधक, विद्युत उन्निर्माण) ने छात्रों का मार्गदर्शन किया व जल विद्युत परियोजना के निर्माण में अपने वर्षों के अनुभव को साझा किया।
यह आयोजन आर एंड आर विभाग द्वारा डी. एस. गर्ब्याल (उप महाप्रबंधक, आर एंड आर) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

एनटीपीसी तपोवन लगातार ऐसे प्रयास करता रहा है, जो युवा पीढ़ी को उद्योग के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराकर उन्हें सशक्त बनाते हैं। इन पहलों के माध्यम से एनटीपीसी न केवल छात्रों को प्रेरित कर रही है अपितु राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान भी दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top