उत्तराखंड

दुःखद : नहीं रहे उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई!

Advertisements

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन! 

देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का अभी-अभी निधन हो गया। महंत इंद्रेश अस्पताल प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की। वह पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे और कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।

घन्ना भाई का जन्म 1953 में पौड़ी जिले के गगोड़ गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा कैंट बोर्ड लैंसडाउन से प्राप्त की। 1970 में उन्होंने रामलीलाओं और नाटकों के माध्यम से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की। 1974 में वे रेडियो और दूरदर्शन से जुड़े और अपने हास्य से लोगों को गुदगुदाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

उत्तराखंड के रंगमंच पर उनका विशेष योगदान रहा। लंबे समय से बीमार चल रहे घन्ना भाई का देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रदेश के कला और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ जी के निधन पर दुःखद जताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर, दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

मुख्यमंत्री ने कहा कि घनानंद ‘घन्ना भाई’ जी सरलता, मृदुता और अद्वितीय अभिनय शैली ने लोगों को न केवल हंसाया, बल्कि जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को एक अलग दृष्टिकोण से देखने का नजरिया दिया। उत्तराखण्ड के फिल्म जगत और अभिनय के क्षेत्र में आपके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। आप सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top