उत्तराखंड

देवप्रयाग के पास थार वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत। एसडीआरएफ ने निकाले शव

Advertisements

200 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पांच की दर्दनाक मौत
फरीदाबाद से गोचर जा रहे थे पर्यटक, एसडीआरएफ ने निकाले शव

देवप्रयाग (टिहरी)। देवप्रयाग क्षेत्र के मूल्य गांव के पास शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। फरीदाबाद से गोचर जा रहे एक परिवार की थार वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और सीधा नदी में समा गई। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

पुलिस थाना देवप्रयाग से मिली सूचना पर एसडीआरएफ निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। टीम ने रोप तकनीक की मदद से नदी किनारे गिरे वाहन तक पहुंच बनाई। क्रेन के जरिए वाहन को बाहर निकाला गया और रेस्क्यू उपकरणों से गाड़ी को काटकर उसमें फंसे पांचों शवों को बाहर निकाला गया। सभी शवों को स्ट्रेचर से ऊपर लाकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सुनील गुसाईं, उनकी पत्नी मीनू, बेटे सुजल व नुक्कू और एक अन्य रिश्तेदार आदित्य पुत्र मदन, सभी निवासी फरीदाबाद, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग थार वाहन से गोचर की ओर जा रहे थे कि रास्ते में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

एसडीआरएफ टीम के त्वरित और कठिन रेस्क्यू अभियान के बावजूद पांचों की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top