उत्तराखंड

विशेष : 13 अगस्त से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का चलेगा अभियान, जनपद स्तर पर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश : सोनिका 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एस.एस संधू की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News : पर्यटन सर्किटों को एक पैकेज के रूप में किया जाए विकसित : मुख्य सचिव

इसके लिए उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी सोनिका ने आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक जनपद में आयोजित होनी वाली कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तारपूर्वक जानकारी से मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन को अवगत कराया।

वीडियो कान्फ्रेंसिग के पश्चात जिलाधिकारी सोनिका ने एनआईसी सभागार में उपस्थित अधिकारियों को जनपद में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतीराज विभाग को ग्रामीण स्तर तथा नगर निगम को अपने-अपने वार्डों में तिरंगा लगवाने हेतु कार्ययोजना बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बच्चों के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए तथा समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में तैनात अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा तिरंगा को सही तरह से लगाने तथा निस्तारण करने के बारे में भली-भांति बताएं जिस हेतु उन्होंने वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीपोखरी पुलिस ने बिछड़ी महिला को परिवार से मिलाया

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक घरों में “हर घर तिरंगा” से लगाये जाने हेतु नागरिकों को प्रेरित करना सुनिश्चित करेंगे।

एनआईसी सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमंठान, पुलिस अधीक्षक काईम विशाखा, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला पंचायतीराज अधिकारी एमएम खान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती सहित संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top