उत्तराखंड

अच्छी खबर : केन्द्रीय मंत्री ने ग्राम्य विकास योजनाओं के लिए पूरे सहयोग का दिया है, आश्वासन : गणेश जोशी

Advertisements

आवास प्लस सूची में चिन्हित 46677 परिवारों के लिए मांगे पक्के मकान।

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

केन्द्रीय गाम्य विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों उत्तराखण्ड राज्य के दौरे पर हैं। सूबे के ग्राम्य विकास एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा केन्द्रीय मंत्री के सम्मान में आज प्रातः 9ः00 बजे, अपने शिविर कार्यालय में नाश्ते का अयोजन किया।

इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तथा देहरादून जनपद के समस्त विधायगणों को भी आमंत्रित किया गया। इस दौरान गणेश जोशी द्वारा राज्य के लिए 15000 पक्के आवास आवंटन संबंधी मांग पत्र भी केन्द्रीय ग्राम्य विकास मंत्री को सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में सीएम का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में जारी किए गए दृष्टिपत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध करवाने का वादा किया गया है। इस क्रम में राज्य की आवास प्लस सूची में चिन्हित अवशेष 46,677 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से लाभान्वित किए जाने हेतु उत्तराखण्ड राज्य को वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु कम से कम 15000 आवास निर्माण का लक्ष्य प्रदान किया जाए।

इस पर केन्द्रीय मंत्री द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग का वादा किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जैसे देवभूमि की शान कहे जाने वाले केदारनाथ धाम का कायकल्प कर रही है उसी तरह पूरे उत्तराखण्ड को संवारने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल में थोडा प्रतियोगिता में चमके लोहारी के खिलाड़ी

उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को पक्की सड़कों से जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मानकों को उत्तराखण्ड जैसे पहाड़ी राज्य के लिए शिथिल करते हुए राज्य में 250 जनसंख्या से 150 जनसंख्या वाली वसावटों को योजना में सम्मिलित किए जाने की मांग पहले ही की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने देवप्रयाग के निकट सुलभ शौचालय का किया औचक निरीक्षण

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रितु खण्डूरी, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, डोईवाला विधायक बृजभूषण गौरोला, राजपुर विधायक खजान दास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कैंट विधायक सविता कपूर, मेयर सुनिल उनियाल गामा, जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंजीत रावत, सुरेन्द्र राणा, पार्षद भुपेन्द्र कठैत, सत्येन्द्र नाथ, चुन्नी लाल, संजय नौटियाल, नंनदनी शर्मा, योगेश घाघट और कमल थापा, आएस परिहार, निरंजन डोभाल, अतुल गोयल आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top