Ad Ad
उत्तराखंड

शर्मनाक : यहां नशा मुक्ति केंद्र में युवती के साथ गैंगरेप, FIR दर्ज

ऋषिकेश/इंफो उत्तराखंड 

रुड़की की एक युवती के साथ ऋषिकेश के आवास विकास कॉलोनी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र के अंदर गैंगरेप का मामला सामने आया है।

जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  240 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को मिला हुनर का सर्टिफिकेट

कोतवाली पुलिस को दी गई पीड़िता द्वारा तहरीर के मुताबिक, उसकी पहचान आवास विकास में नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाली दिल्ली निवासी एक युवती से हुई थी, युवती ने अपने एक पुरुष दोस्त से मुलाकात कराई। कुछ दिन बाद नशा मुक्ति केंद्र में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया।

होश आने पर दोनों युवकों ने अश्लील फोटो और वीडियो होने की बात बता कर मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। डरा धमकाकर शहर के बाहर भेजकर कई बार अन्य लोगों से दुष्कर्म कराया। युवती केंद्र की संचालिका ऋतिका के अलावा हन्नी और दईया नाम के दो युवकों पर आरोप लगा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार : डॉ रावत

आखिर में पीड़िता ने दरिंदगी से छुटकारा पाने के लिए अब पुलिस से मदद मांगी है। पीड़िता ने ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को आपबीती से संबंधित पत्र भेजकर बलात्कारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन को लेकर 24x7 अलर्ट पर रहेंगे अधिकारी, जलभराव वाले क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान : डॉ. चौहान

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top