उत्तराखंड

ग्राफिक एरा के छात्र पीएम के ‘खेलो इंडिया’ संवाद से जुड़े, खेल प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

Advertisements
  • ग्राफिक एरा के छात्र भी पीएम के संवाद से जुड़े
  • खेलों में विशिष्ट उपलब्धि पाने वाले सम्मानित

देहरादून। ग्राफिक एरा के छात्र भी प्रधान मंत्री के खेलो इंडिया संवाद में शामिल हुए।

खेलो इंडिया संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वस्थ समाज और मजबूत पारिवारिक व्यवस्था के लिए स्पोर्ट्समैन स्पिरिट बेहद जरूरी है, और यह भावना खेल के मैदान में उतरे बिना विकसित नहीं हो सकती। पढ़ाई के साथ खेलों के लिए भी समय निकालना जरूरी है, क्योंकि खेल जीवन का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चाहे खेल का मैदान हो या समाज युवाओं की भागीदारी ही भारत की शक्ति है।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के पदक जीतने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। (अंतर्राष्ट्रीय स्की खिलाड़ी) शार्दुल थपलियाल, (राष्ट्रीय स्तर एथलीट) सोनिया, (अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी) चिराग अरोड़ा, आदित्री रावत, जयंती बडोनी, शुभम कुमार, रुशिल शर्मा, उदिश शर्मा, इशांत भट्ट (टेबल टेनिस), जयंती मल्होत्रा (बास्केटबॉल) को उनकी उपलब्धियों, मेहनत और खेल प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र व कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए जागरूक करेंगे। कार्यक्रम मैं कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह, कुल सचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर डॉ डीसी पांडे, स्पोर्ट्स ऑफिसर यशपाल रावत, विनीता हुड्डा, ललित पवार, डॉ ए एस शुक्ला, शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top