उत्तराखंड

दरिंदगी : दिल्ली की युवती से हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार/ इंफो उत्तराखंड 

दिल्ली की एक युवती को उसके बॉस ने कंपनी की मीटिंग के बहाने हरिद्वार लेकर आया, जहां उसे फ्लैट में खाने और ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये है पूरा मामला :-

युवती ने बताया कि रात करीब 11:45 बजे बॉस के तीनों साथी भी फ्लैट पर पहुंच गए। और वे खाना लेकर आए थे। सभी ने साथ बैठकर खाना खाया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीपोखरी थाने में नए प्रभारी निरीक्षक बने राजेंद्र खोलिया

युवती का आरोप है कि इसी बीच बॉस उसे ड्रिंक करने के लिए मजबूर करने लगे। उसके मना करने के बाद भी उसे ड्रिंक करने के लिए मजबूर किया गया।

ड्रिंक करते ही उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश होने लगी। इसके बाद कंपनी के अधिकारी अनिल ठाकुर निवासी महालक्ष्मी एन्क्लेव दिल्ली और उसके साथी राहुल उर्फ आसिफ निवासी सलेमपुर रानीपुर कोतवाली हरिद्वार ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अर्द्धबेहोशी की हालत में उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  दीवालीखाल बैरियर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की, पुलिसकर्मी घायल

युवती का कहना है कि 29 अगस्त की सुबह उसे जब होश आया। तो उसने घटना की जानकारी फोन से अपनी मां और बहन को दी। जिसके बाद दिल्ली से उसका भाई व जीजा हरिद्वार पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

युवती का आरोप है कि उसके ड्रिंक ही नहीं, खाने में भी नशीला पदार्थ मिलाया गया था।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवर ने बताया कि कंपनी के अधिकारी अनिल ठाकुर और राहुल उर्फ आसिफ दोनों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को सलेमपुर हाईवे से गिरफ्तार कर लिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top