उत्तराखंड

दून अस्पताल : डिप्टी एमएस डॉ. एनएस बिष्ट ने दिया इस्तीफा

  • दून अस्पताल : डिप्टी एमएस ने दिया इस्तीफा

देहरादून प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट (डिप्टी एमएस) डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. बिष्ट मुख्यमंत्री के निजी चिकित्सक (फिजिशियन) भी हैं। उनके इस्तीफे की पुष्टि दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने की है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

जानकारी के अनुसार डॉ. बिष्ट ने अपना इस्तीफा तीन- चार दिन पहले प्राचार्य डॉ. गीता जैन को सौंप दिया है, जब हमारी टीम ने आज इस्तीफे को लेकर प्राचार्य डॉ गीता जैन से बात हुई तो उन्होंने इस्तीफे की खबर को स्वीकार किया है।

सूत्रों के अनुसार अस्पताल में पिछले कुछ समय से विभिन्न प्रशासनिक और वित्तीय मामलों को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। इनमें आयुष्मान योजना से जुड़े मामलों और हाल में सामने आए मैस संबंधी अनियमितताओं की जांच भी शामिल है। बताया जा रहा है कि मैस मामले की जांच रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। डा. एनएस बिष्ट के इस्तीफे कि खबर आपसी खींचातानी भी मानी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

डॉ. बिष्ट के इस्तीफे के बाद अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद खाली होने से व्यवस्थाओं पर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से फिलहाल इस्तीफे के कारणों पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, अस्पताल से जुड़े विभिन्न मामलों की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top