Ad Ad
उत्तराखंड

एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

  • एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

नीरज पाल/संपादकीय 

अक्सर कहा जाता है, कि प्यार इंसान को अंधा बना देता है। प्रेमी अपने रिश्ते पर इतना भरोसा कर बैठता है, कि उसे दुनिया की हर साज़िश छोटी लगने लगती है। टिहरी जनपद के प्रतापनगर क्षेत्र में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां 18 वर्षीय केतन लाल अपने प्रेम पर विश्वास करके प्रेमिका के बुलावे पर उसके गांव पहुंचा, लेकिन उसे क्या मालूम था कि यह बुलावा उसकी ज़िंदगी की आखिरी यात्रा साबित होगा।
बता दें कि प्रेमिका के मोबाइल से आए फोन पर केतन अपने मित्र के साथ देर रात गांव पहुंचा, उसे उम्मीद थी कि वह अपनी प्रेमिका से मिलेगा, लेकिन वहां पहले से बिछे जाल में वह फंस चुका था। आरोप है, कि प्रेमिका के परिजनों ने दोनों युवकों को पकड़कर पूरी रात बेरहमी से पीटा, सुबह जब परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
यदि जांच में यह आरोप सही साबित होते हैं, तो यह केवल एक हत्या का मामला नहीं होगा, बल्कि हमारी सामाजिक सोच, जातीय पूर्वाग्रहों और कानून के प्रति असम्मान का भी भयावह उदाहरण होगा।
प्रेम और मित्रता व्यक्तिगत भावनाएं हैं। समाज को किसी रिश्ते पर आपत्ति हो सकती है, परिवारों की अपनी चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन किसी भी परिस्थिति में किसी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि दोनों के बीच संबंध को लेकर परिवारों को आपत्ति थी, तो उसके समाधान के लिए संवाद, सामाजिक हस्तक्षेप और कानूनी प्रक्रियाएं उपलब्ध थीं, हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती।
इस घटना का सबसे बड़ा दु:ख यह है कि एक युवा छात्र, जिसके सामने पूरा जीवन पड़ा था, आज इस दुनिया में नहीं है। एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया, जबकि दूसरा परिवार भी अब गंभीर कानूनी संकट का सामना कर रहा है। ऐसे मामलों में सबसे बड़ी हार मानवता की होती है।
मामले में जातीय भेदभाव के आरोप भी लगाएं गए हैं, जिसके चलते एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं जोड़ी गई हैं। यदि जांच में यह पहलू भी प्रमाणित होता है, तो यह चिंता और भी गहरी हो जाती है। संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए हैं। आजादी के दशकों बाद भी यदि जाति के आधार पर रिश्तों और सामाजिक व्यवहार को नियंत्रित करने की मानसिकता बनी हुई है, तो यह हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।
इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच सुनिश्चित करें। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे कानून के अनुसार कठोर दंड मिलना चाहिए, साथ ही किसी निर्दोष व्यक्ति को केवल आरोपों के आधार पर दोषी ठहराने से भी बचना होगा। न्याय का अर्थ केवल सजा नहीं, बल्कि निष्पक्ष सत्य तक पहुंचना भी है।
समाज को अब यह भी समझना होगा कि सम्मान की रक्षा हिंसा से नहीं होती। तथाकथित “इज्जत” के नाम पर की जाने वाली क्रूरता अंततः परिवारों, समुदायों और समाज को ही नुकसान पहुंचाती है। युवा पीढ़ी के विचार बदल रहे हैं, और ऐसे में संवाद, समझदारी और संवेदनशीलता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है।
केतन की मृत्यु केवल एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है। हमें यह तय करना होगा कि हम प्रेम, समानता और कानून के शासन वाले समाज की ओर बढ़ना चाहते हैं या फिर पूर्वाग्रह, हिंसा और सामाजिक कट्टरता के अंधेरे में भटकते रहना चाहते हैं। किसी भी सभ्य समाज में प्यार की सजा मौत नहीं हो सकती।
यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top