स्वास्थ्य

दु:खद : देहरादून में दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

देहरादून: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाले आरोपी और कोई नहीं छात्रा का दोस्त ही है। हत्या के पीछे की वजह से प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है और इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान

जानकारी के मुताबिक, छात्रा का नाम वंशिका बंसल (19 वर्षीय) था, जो सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज से डी-फार्मा कर रही थी। वंशिका फस्ट ईयर की छात्रा थी और हॉस्टल में रह रही थी। गुरुवार शाम को वो अपनी दोस्त के साथ किसी काम के लिए हॉस्टल से बाहर आई थी। तभी आरोपी छात्र ने तमंचे से उसे गोली मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही वंशिका दम तोड़ चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक, वंशिका हरिद्वार की रहने वाली है। वहीं, आरोपी छात्र नाम आदित्य तोमर है, जो मूल रूप से यूपी के शामली जिले का रहने वाला है। जो फिलहाल देहरादून से सुंदरवाला रायपुर में रहता है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही क्लास में पढ़ते हैं। पुलिस को यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का लग रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top