उत्तराखंड

अच्छी पहल : दून अस्पताल में खुला ऑक्यूपेशनल एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर

  • अच्छी पहल : दून अस्पताल में खुला ऑक्यूपेशनल एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर
  • _ विशेष बच्चों को मिलेगी आत्मनिर्भर बनने की ट्रेनिंग

देहरादून, संवाददाता। राजकीय दून चिकित्सालय में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए ऑक्यूपेशनल एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक विकास को सशक्त बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

प्राचार्य डॉ. गीता जैन के नेतृत्व में शुरू किए गए इस केंद्र में ऑक्यूपेशनल थेरापिस्ट डॉ. श्रद्धा बच्चों को उनकी क्षमताओं और जरूरतों के अनुसार थेरापी प्रदान करेंगी। पीडियाट्रिक विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार के मार्गदर्शन में केंद्र की सेवाओं का संचालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पित्ताशय कैंसर मरीज की दुर्लभ सर्जरी सफल

केंद्र में प्रत्येक बच्चे के लिए व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार की जाएगी, जिससे मोटर स्किल्स, सीखने की क्षमता, संवेदी संतुलन और दैनिक जीवन के कार्यों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके। साथ ही अभिभावकों को विशेषज्ञ परामर्श भी दिया जाएगा, ताकि वे घर पर बच्चों के विकास में सहयोग कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

चिकित्सालय प्रशासन का कहना है कि यह पहल न केवल बाल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी, बल्कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और उनके परिवारों के लिए भरोसेमंद उपचार केंद्र के रूप में कार्य करेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top