उत्तराखंड

थलीसैंण के बगेली में धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

पौड़ी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत विकासखण्ड थलीसैंण के आंगनबाड़ी केंद्र बगेली में “कन्या जन्मोत्सव तथा बेटी से पहचान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सीता देवी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा मांगल गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर बालिका सान्वी का जन्मोत्सव केंद्र के बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी और उत्सव का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।

इस अवसर पर चार बालिकाओं अनन्या, अंकिता, आरती एवं रिया को नाम पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे बालिकाओं के प्रति सम्मान और समानता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी तथा बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के महत्व पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top