उत्तराखंड

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, अगले तीन माह में शुरू होगी बतौर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

सेना की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्ची खबर है, जहां सरकार ने उत्तराखंड में बतौर अग्निवीर भर्ती के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने जा रही है।

उत्तराखंड में भर्ती रैली अगले 90 दिनों में होगी। वहीं अगस्त अंत या सितम्बर शुरू होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी।

अग्निवीरों के पहले बैच का प्रशिक्षण एक जनवरी को शुरू होगा और यह बैच जुलाई में सेना में विधिवत रूप से शामिल हो जायेगा। सैन्य प्रबंधन दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचकर युवाओं को जागरूक भी करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

जीओसी ने कहा कि हमारी पहली कोशिश है, कि इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूक पैदा की जाए। जिसमें स्कूल, कालेज, एनसीसी के जरिये भी युवाओं को इस योजना के बारे में बताया जाएगा। ऐसे में अधिकाधिक युवाओं को सेना भर्ती होने का मौका मिलेगा।

पहली भर्ती में देशभर से 40 हजार युवाओं को बतौर अग्निवीर सेना में भर्ती किया जाएगा। चयनित युवाओं को पहले छह माह का प्रतिशक्षण दिया जाएगा, उसके बाद अगले साढ़े तीन साल तक व सेना में तैनात रहेेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

आईटीआई के जरिये मिलेंगे दक्ष युवा

मेजर जनरल चैधरी ने कहा कि दसवीं पास कर आए अग्निवीर को बारहवीं के समकक्ष प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं, बाहरवीं उत्तीर्ण करने के बाद आने वालों को क्रेडिट प्वाइंट या डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा।

सशस्त्र बलों की तकनीकी जरूरतों को पूरा करने कि लिए सेना औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई के साथ भी बात कर रही है। आईटीआई के जरिये तकनीकी रूप से दक्ष व कुशल युवा मिल पाएंगे।

महिलाएं भी बनेंगी अग्निवीर

उत्तराखंड में युवाओं की भर्ती अग्निपथ योजना से ही होगी। हालांकि मिलीट्री पुलिस में महिला सिपाही की भर्ती की प्रक्रिया में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। बताया कि अग्निपथ योजना पुरूष व महिला दोनों के लिए है। आगे जरूसत के अनुसार महिलाओं के लिए अग्निवीर की भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

कहा कि अभी भी हर साल तीनों सेनाओं से 60-70 हजार जवान सेवानिवृत्त होते है। वह समाज की बेहतरी में अपना योगदान दे रहे है। अग्निवीर भी अपनी दक्षता की बदौलत राष्ट्र निर्माण में मदद करेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top