उत्तराखंड

हादसा टला : यहां शंटिंग के दौरान अचानक पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा, रेलवे प्रशासन में हड़कंप, दिए जांच के आदेश 

ऋषिकेश। सोमेश्वर नगर के पास मालगाड़ी का एक डिब्बा शंटिंग के दौरान अचानक पटरी से उतर गया। वहीं इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम एक मालगाड़ी हरिद्वार से ऋषिकेश आ रही थी। वहीं इस मालगाड़ी में छह डिब्बे लगे थे। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि मालगाड़ी जैसे ही सोमेश्वरनगर के पास पहुंची तभी उसके एक डिब्बा अचानक पटरी से नीचे उतर गया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

हालांकि लोको पायलट ने अपनी सूझबूझ से अचानक ट्रेन को रोक दी। वहीं इसकी सूचना रेलवे कट्रोल रूम और स्थानीय अधिकारियों को दी। घटना के बाद अधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े।

रेलवे अधिकारियों ने मौके पर लोको पायलट से घटना की जानकारी ली। इस घटना में किसी के नुकसान होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

स्टेशन अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि स्टेशनों में बने यार्ड के बीच मालगाड़ी अक्सर शंटिंग करती रहती है। मंगलवार को भी शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का आखिरी डिब्बा का पहिया एक पटरी से उतरकर दूसरी पटरी पर चला गया था। घटना से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

वहीं रेलवे मंडल मुख्यालय मुरादाबाद की ओर से इस मामले में जांच के आदेश दिए गए। बता दें कि एक सप्ताह पहले देहरादून रेलवे स्टेशन पर भी शंटिंग के दौरान ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया था, जिसमें लोको पायलट की गलती सामने आई थी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top