उत्तराखंड

ब्रेकिंग : सतपुली में सरकारी अनुबंधित डॉक्टर चला रहे प्राइवेट क्लिनिक, सीएमओ (CMO) के आदेश के बाद भी नहीं हुयी जांच। देखें वीडियो…

रिपोर्ट, भगवान सिंह,  पौड़ी

सतपुली। पौड़ी जिले में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग छाया हुआ है, कहीं फार्मासिस्ट अपनी जगह किराये का फार्मासिस्ट रख गायब है, तो कहीं सरकारी अनुबंधित डॉक्टर बिना परमिशन के प्राइवेट क्लीनिक और बिना लाइसेंस और टेक्नीशियन के एक्स- रे मशीन चलाकर मरीजो को लूट रहा है ।

देखें वीडियो :-

मामला पौड़ी जिले के विधानसभा चौबट्टाखाल के विकासखंड एकेश्वर के अंतर्गत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैण में कार्यरत एक डॉक्टर द्वारा नगर पंचायत सतपुली में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुये प्राइवेट क्लीनिक चलाया जा रहा है। साथ ही डॉक्टर द्वारा मनमाने दाम बसूले जा रहे है। साथ ही बिना लाइसेंस के और बिना टेक्नीशियन के एक्स- रे मशीन चला रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

देखें वीडियो :-

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी डॉक्टर द्वारा अपने सरकारी समय में प्राइवेट क्लीनिक में बैठकर प्राइवेट लिए चलाया जा रहा है। साथ ही बताया कि डॉक्टर द्वारा मरीजों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। वही ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर द्वारा बड़ी पहुँच बताकर लोगो को धमकाया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

देखें वीडियो :-

ग्रामीणों की शिकायत पर इस मामले में सीएमओ पौड़ी डॉ प्रवीण कुमार ने एक सप्ताह पूर्व जांच के आदेश दिये थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुयी। वहीं उक्त आयुर्वेदिक डॉक्टर नियमों को ताक में रखकर सतपुली में प्राइवेट क्लीनिक खोलकर जमकर ऐलोपैथिक दवाई देकर लोगों को गुमराह कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top