उत्तराखंड

बड़ी खबर : यहां घात लगाए बैठे गुलदार ने सैनिक पर किया हमला, सैनिक ने ऐसे बचाई अपनी जान…..

कोटद्वार/इंफो उत्तराखंड

कोटद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लैंसडौन में मंगलवार सुबह राह चलते एक सैनिक पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 5ः45 बजे सेना के नायब सूबेदार सुरेश कुमार पीटी परेड के लिए कालेश्वर मंदिर की तरफ से आ रहे थे, तभी कालेश्वर मंदिर से टिथवाल स्कूल की तरफ जाने वाले रास्ते पर घात लगाए बैठे एक गुलदार ने अचानक सैनिक पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग

सैनिक ने अपने को बचाने के लिए जोर-शोर से चिल्लाने लग गया, जिससे आस पास के लोगों ने भी उनके बचाव में शोर मचाने लग गए। वहीं लोगों की आवाज सुनकर गुलदार जंगल की तरफ भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश से नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों का सांगठनिक अनुभव पार्टी को मजबूत करेगा : भट्ट

वहीं गुलदार के हमले से घायल हुए सैनिक को आसपास के लोगों ने सैन्य चिकित्सालय ले गए, जहां डाॅक्टरों द्वारा उनका उपचार चल रहा है।

लैंसडौन के रेंज अधिकारी बीडी तिवारी ने बताया कि गुलदार ने घायल सैनिक की पीठ, हाथ, सिर व गले पर अपने नाखूनों के निशान मारे है। वहीं उन्होंने कहा कि यह गुलदार मादा है, और उसके दो शावक भी बताए जा रहे है। वहीं इस क्षेत्र में पहले भी ऐसी दो घटनाएं हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में तेजी और बेहतर समन्वय के निर्देश, 12 सकुशल निकाले गए
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top