उत्तराखंड

दहशत : चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला (Guldar attacked), महिला ने ऐसे बचाई अपनी जान 

गुलदार के साथ आपसी संघर्ष में महिला घायल

रिपोर्टर, भगवान सिंह, चौबट्टाखाल

पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के नौगाँवखाल ग्राम सभा पाँथर में घास काट रही एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि महिला ने दरांती से गुलदार पर वार कर अपनी जान बचा ली, लेकिन गुलदार के हमले में महिला को कई चोटें आई हैं। गुलदार के हमले के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का महौल है।

यह भी पढ़ें : दु:खद : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मां हीराबेन का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया गहरा शोक

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

आपको बता दें कि बीते साल भी यहां गुलदार ने एक महिला पर हमला किया था। दरअसल चौबट्टाखाल विधानसभा के नौगाँवखाल ग्राम सभा पाँथर में कुछ महिलायें घर के समीप ही घास काट रही थी। तभी अचानक यहॉ गुलदाऱ आ धमका और दो महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने दरांती से वार कर व अन्य महिलाओ के शोर मचाने पर गुलदार मौके से भाग गया। घटना के बाद से ही गांव के लोग दहशत में है।

यह भी पढ़ें : गुड़ न्यूज : UKPSC ने सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

ग्रामीणों का कहना है, कि इस गाँव मे 4 गुलदार सक्रिय बने हुए है, ग्रामीण अपने घरों से बाहर आने में डर रहे है, बच्चो को स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है। वन विभाग को बार-बार सूचित करने के बाद भी इस और कोई ठोश परिणाम नही निकलते।

यह भी पढ़ें : दु:खद (Accident) : भारतीय टीम के विकेटकीपर व बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार हुआ एक्सीडेंट, घायल

पूर्व में वन विभाग द्वारा यहां पिंजरा लगाया गया था लेकिन गुलदार वन विभाग की पकड़ में नहीं आया, वहीं अब चौन्दकोट युवा संग़ठन अध्यक्ष विकास पांथरी समेत ग्रामीणों ने गुलदार को पिंजरे में कैद करने की मांग की है, ताकि ऐसे घटना दोबारा क्षेत्र में न हो।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

यह भी पढ़ें : अच्छी खबर : उत्तराखंड पुलिस जवानों को मिला नया साल का तोहफा, बने हेड कांस्टेबल

इस बावत में आज ग्रामीणो ने उपजिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर विकास पाँथरी, पवन पाँथरी, नबीन पाँथरी, सुमित रावत, आयुष पाँथरी, सेलेश पाँथरी, मंदीप रावत, ओमकार पाँथरी, दीपक पाँथरी, सचिन रतूड़ी आदि शामिल थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top