उत्तराखंड

बड़ी खबर : जंगल में चारापत्ती लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, महिला घायल

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड 

जनपद पौड़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चौबट्टाखाल तहसील के मझगांव में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर दिया है। जिससे महिला घायल हो गई।

बता दें कि चौबट्टाखाल के ग्राम पंचायत मझगांव में अपने घर के समीप ही जंगल में चारापत्ती लेने गई शकुंतला देवी (52) पत्नी अनिल सुंद्रियाल पर गुलदार ने हमला कर दिया। वहीं गुलदार के हमले से महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

वन रेंज अधिकारी सुचि चौहान ने बताया कि महिला चारापत्ती लेने जंगल गई थी, तभी घात लगाये गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। वहीं महिला ने भी हिम्मत दिखाते हुए दरांती से गुलदार पर वार किये और साथ ही जमकर हो-हल्ला किया। जिससे गुलदार वहां से जंगल की ओर भाग गया।

बताया गया कि इस हमले में महिला के शरीर पर काफी चोटें आईं हैं। ग्रामीणों ने घायल को नौगांवखाल अस्पताल भर्ती कराया, जहां डाक्टरों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।

वहीं रेंज अधिकारी ने बताया कि गुलदार की सक्रिया क्षेत्र में अधिक है। इसको लेकर अब गश्त भी बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा गांव के समीप पिंजरा भी लगाया जा रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top