उत्तराखंड

बड़ी खबर : श्रीनगर में एक घर के गैलरी में गुलदार फंसने से मचा हड़कंप। देखें वीडियो

Advertisements

श्रीनगर गढ़वाल/इंफो उत्तराखंड 

श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा विहार में स्थित एक घर की गैलरी के बीच में गुलदार फंसने से वहां हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा विहार में स्थित एक घर की गैलरी के बीच में गुलदार फंस गया। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। वहीं लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग व पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में कैद किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

देखें वीडियो :-

गुलदार को देखते ही स्थानीय लोग दहशत में आ गये। गुलदार के आवासीय भवन में होने की सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुॅची वन विभाग व पुलिस के जवानों ने किसी तरह गुलदार को बेहोश कर गैलरी से बाहर निकालकर पिंजरे में कैद किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलदार की उम्र डेढ़ साल के करीब है। बताया कि श्रीनगर के आस-पास के क्षेत्रों में आवासीय भवन बनने से गुलदार को पानी पीने के लिये अलकनंदा नदी में जाना होता होगा। इस दौरान वह यहां आवासीय बस्तियों के करीब आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top