Share
Tweet
Share
Email
Comments
Advertisements

इंफो उत्तराखंड/ देहरादून
उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हरीश रावत ने आज एक बड़ा बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो भी विधायक गुटबाजी के चलते नाराज थे, उन्हें मना लिया गया है। और उन्होंने कहा कि फिर भी कोई विधायक अभी तक पार्टी से नाराज चल रहा हैं तो उसे हम जल्द मना लेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरीश धामी की नाराजगी पर हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया। जिसमें हरीश रावत ने साफ तौर पर कहा कि अभी किसी विधायक कि कोई नाराजगी नहीं है सभी को मना लिया गया है, और अगर फिर भी कोई विधायक नाराज चल रहा है तो उसे जल्द मना लिया जाएगा। हरीश रावत ने हरीश धामी को लेकर कहा की वह तो मेरे बेटे समान है और जब तक मैं जिंदा हूं वह कोई गलत कदम नहीं उठाएगा।
आपको बता दें की हरीश धामी पिछले काफ़ी समय से नाराजगी जता रहें थे और उनके कई बयान कई पार्टी पर सवाल खड़े कर रहे हैं
Related Items:Harish-Dhami-ko-lekar-Harish-Rawat-ka-bada-byan