उत्तराखंड

उत्तराखंड/ब्रेकिंग : लालकुआं में पुलिसकर्मियों से मिले हरीश रावत, कहा- सरकार बनते ही लागू होगा 4600 ग्रेड पे

Advertisements

हल्द्वानी/इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह भ्रमण कर लोगों का धन्यवाद अदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में हरीश रावत लालकुआं कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए आभार जताया। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि उनकी सरकार बनते ही पुलिसकर्मियों की 4600 ग्रेड पे लागू किया जाएगा।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के सबसे दूरस्थ गांव श्रीलंका टापू भी पहुंचे। जहां उन्होंने गांव में बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि उनकी सरकार बनते ही श्रीलंका टापू की जो भी समस्याएं हैं, उसका जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  DBUU के सहायक प्राध्यापक भूपेन्द्र कुमार टम्टा को मिली पीएचडी की उपाधि

बता दें कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र का श्रीलंका टापू गांव दो नदियों के बीच बसा गांव है. जहां न तो सड़क है, न ही बिजली की व्यवस्था। बरसात के दौरान तो ग्रामीणों को उफनती नदी को पार कर गांव जाना पड़ता है। जहां लोगों की जान पर खतरा बना रहता है। ऐसे में हरीश रावत ने जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए की वित्तीय स्वीकृति।

क्या है ग्रेड पे मामलाः मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बीती 21 अक्टूबर 2021 को देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित ‘पुलिस स्मृति दिवस’ कार्यक्रम मंच से पुलिसकर्मियों की 4600 ग्रेड-पे की मांग को मंजूरी देते हुए इसकी घोषणा सार्वजनिक तौर पर की थी, लेकिन मुख्यमंत्री के घोषणा के बावजूद 4600 ग्रेड-पे पर शासनादेश जारी नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव

उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों की 4600 ग्रेड पे नहीं बढ़ाए जाने पर पुलिस परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिली. इतना ही नहीं आक्रोशित पुलिस परिजनों ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाने की चेतावनी भी दी। अब चुनाव के लिए मतदान भी हो चुका है। लिहाजा, अब हरीश रावत सरकार बनते ही उनकी मांग को पूरा करने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top