उत्तराखंड

Big Breaking : CM धामी व त्रिवेंद्र की मुलाकात पर अब हरीश रावत ने ली चुटकी! कही यह बड़ी मजेदार बात

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की थी। उनकी इस मुलाकात पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने चुटकी ली। हरीश रावत ने कहा कि ये अच्छी बात है कि छोटे भाई को बड़े भाई के पास जाना ही चाहिए। छोटे भाई को हमेशा विनम्र (humble) रहना चाहिए। वे खुद मानते हैं कि पुष्कर सिंह धामी एक humble सीएम है। ये अलग बात है कि वे खनन और लूट प्रेमी हैं।

हरीश रावत ने आगे कहा कि पुष्कर सिंह धामी में उत्तराखंड का ये गुण है कि वे एक विनम्र व्यक्ति हैं। वहीं हरीश रावत ने इस दौरान एक और बात कही कि कांग्रेस उत्तराखंड की सत्ता में आ रही है और उनकी सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी। जिन अधिकारियों ने निष्पक्षता और ईमानदारी से अपना काम किया है, उन्हें अपने विषय में सोचने की कोई आवश्यकता नहीं है।

हरीश रावत ने कहा कि वे कांग्रेस के वरिष्ठ व्यक्ति होने के नाते कह रहे हैं कि कांग्रेस बदले ही भावना से कहीं पर किसी के साथ कोई काम नहीं करेगी। कांग्रेस राज्य की तस्वीर बदलने आ रही न कि किसी से बदला लेने के लिए। हरीश रावत ने साथ ही दावा किया है कि कांग्रेस 48 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बना रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top