उत्तराखंड

शर्मसार : यहां मां की ममता हुई शर्मसार, मंदिर के पास झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची। पुलिस ने अस्पताल में किया भर्ती

हरिद्वार/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड के धर्म नगरी हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मानवता और ममता दोनों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

वहीं ताजा मामला श्यामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां कांगड़ी गांव में शेरावाली माता मंदिर के पास झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

वहीं झाड़ियों में पड़ी बच्ची रो रही थी, तभी उसके रोने की आवाज कुछ लोगों के कानों तक पहुंची और मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले बच्ची को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

पुलिस ने बताया कि नवजात बच्ची उन्हें श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी गांव में शेरावाली माता मंदिर के पास मिली।

श्यामपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले बच्ची को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार देकर बच्ची को महिला अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

थानाध्यक्ष श्यामपुर ने बताया कि नवजात की उम्र 8 से 10 दिन की लग रही है। इस बच्ची को यहां कौन रखकर गया है, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top