उत्तराखंड

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने दिया बालिका सशक्तिकरण का संदेश

  • ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने दिया बालिका सशक्तिकरण का संदेश

देहरादून। ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर बालिका सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

आज राष्ट्रीय बालिका दिवस  पर ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में बालिका सुरक्षा और सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी और रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उत्तराखंड की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास की आधारशिला हैं।

इसके बाद चिकित्सकों और छात्र-छात्राओं ने  जागरूकता रैली निकालकर बालिकाओं के संरक्षण, महिला शिक्षा एवं समानता के अधिकार का संदेश दिया।  इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं कविताओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, महिला शिक्षा, भ्रूण लिंग परीक्षण रोकने और कुप्रथाओं के खिलाफ संदेश भी दिया। इस अवसर पर पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों और इसके उल्लंघन पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए सभी को समानता के अधिकार की शपथ दिलाई ।

इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून और ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज ने संयुक्त  रूप से किया। कार्यक्रम में  ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एस. एल. जेठानी, मेजर जनरल ओ. पी. सोनी (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन),  संयुक्त निदेशक (विधि) जी. सी. पंचोली , चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, देहरादून अजय बडोनी  डॉ. सचिन पालवे, डॉ. नीरू गर्ग सहित अन्य चिकित्सक, अधिकारीगण और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top