उत्तराखंड

सहसपुर में होगा विश्व शांति के लिए ऐतिहासिक कोटी लिंग रूद्र महायज्ञ!

विश्व शांति और लोक कल्याण के लिए भव्य कोटी लिंग रूद्र महायज्ञ

सहसपुर, देहरादून के समीप मिनी स्टेडियम शिंव मंदिर शंकरपुर में 28 फरवरी 2025 (शुक्रवार) से 7 मार्च 2025 (शुक्रवार) तक भव्य कोटी लिंग रूद महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ में 1 करोड़ पार्थिक शिवलिंगों एवं द्वादश ज्योतिर्लिंगों पर दुग्धाभिषेक 151 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा। इस ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक यज्ञ रत्न आचार्य नित्यानंद सेमवाल द्वारा ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः के संकल्प को जारी रखते हुए यह उनका 63वां महायज्ञ है। इस महायज्ञ का उद्देश्य विश्व शांति, लोक कल्याण और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। यह आयोजन उनकी धार्मिक निष्ठा और सनातन धर्म के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- शीतलहर के चलते बदला स्कूलों का Time, 8:30 बजे के बाद होंगे संचालित। देखें आदेश

कार्यक्रम का विवरण

महायज्ञ के पहले दिन सुबह 10 बजे से कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुंदर झांकियां और धार्मिक संगीत शामिल होगा। यह यात्रा शिव मंदिर परिसर सहसपुर से प्रारम्भ होकर यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी। इसके उपरांत, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेश पूजन और ब वरण की विधि सम्पन्न होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nagar Nikaay Chunav : Bjp का बागियों पर बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

इस अवसर पर विशेष धार्मिक पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों से किया जाएगा। यज्ञरत्न आचार्य श्री नित्यानंद सेमवाल जी ने सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों से इस आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

वैदिक अनुष्ठान और हवन

सात दिवसीय इस महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन 151 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा विशेष पूजा और दुग्धाभिषेक किया जाएगा। यज्ञ कुंडों में हवन के लिए हजारों आहुतियां दी जाएगी, और हर दिन धार्मिक अनुष्ठानों का पालन किया जाएगा। इस यज्ञ में प्रतिदिन 108 दीपमालाओं में द्वारा संगीतमय तांडव स्तोत्र का पाठ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद : पौड़ी में भीषण सड़क हादसा! 5 की मौत, कई घायल। देखें वीडियो

समापन समारोह

7 मार्च 2025 को महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति, धार्मिक प्रवचनों और सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा। इस अवसर पर धर्म, संस्कृति और आध्यात्म पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जांएगे।

विशेष अतिथिः

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति इस आयोजन को और अधिक भव्य बनाएगी। यज्ञ रत्न आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने बताया कि यह महायज्ञ देवभूमि उत्तराखण्ड की सांस्कृति और धार्मिक विरासत को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top