उत्तराखंड

Big breaking : खुलासा – फिरौती और साजिश का खौफनाक अंत, पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित दो को किया गिरफ्तार

Advertisements

प्रॉपर्टी विवाद में साजिश, फिरौती के खेल में मौत
पुलिस ने हत्या के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद के चलते प्रॉपर्टी डीलर मंजेश कुमार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के मास्टरमाइंड संजय उर्फ फौजी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले हत्या में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कैसे रची गई साजिश :-

मंजेश और उसके पार्टनर संजय उर्फ फौजी के बीच प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंजेश ने अपने पार्टनर को मारने के लिए अर्जुन नामक युवक को सुपारी दी थी। लेकिन इस साजिश की भनक फौजी को लग गई। उसने उल्टा अर्जुन को 10 करोड़ रुपये का लालच देकर मंजेश की हत्या करवा दी।

यह भी पढ़ें 👉  संकल्प: देहरादून में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प

घटना का पूरा घटनाक्रम :- 

मंजेश, सचिन और अर्जुन 29 नवंबर की रात पटेलनगर के चंद्रबनी स्थित किराए के कमरे में मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पार्टी के बहाने मंजेश को बुलाया और फिर शराब पिलाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस के आने की सूचना पर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सचिन को आशारोड़ी के पास से गिरफ्तार किया। फरार अर्जुन को हरियाणा के झज्जर कोर्ट के बाहर से पकड़ा गया। अर्जुन ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने फौजी के कहने पर हत्या को अंजाम दिया।

पुलिस ने मृतक की सोने की चेन, अंगूठी और कार की चाबी बरामद की है। इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस और एसओजी टीम को एसएसपी देहरादून ने 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

पुलिस द्वारा अब तक संजय उर्फ फौजी (42), निवासी झाझरा, देहरादून, अफजल मलिक (29), निवासी प्रेमनगर, अर्जुन (हरियाणा)।सचिन (हरिद्वार)  को गिरफ्तार कर लिया गया है।‌

हत्या की गुत्थी सुलझाने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह और एसओजी प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट समेत 17 अधिकारियों और कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top