उत्तराखंड

गजब: रुड़की में युवक ने शिवलिंग पर चढ़ाया खून, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुड़की में युवक ने शिवलिंग पर चढ़ाया खून, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुड़की (हरिद्वार)। रुड़की के जौरासी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने शिवलिंग पर खून चढ़ा दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक ने अपनी जान को खतरे में डालते हुए धार्मिक स्थल पर मन्नत के लिए अपना खून चढ़ाया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

घटना रविवार शाम की है, जब एक ग्रामीण ने युवक को धार्मिक स्थल की ओर जाते देखा और उससे कारण पूछा। युवक ने बताया कि उसने अपनी मन्नत पूरी होने के लिए खून चढ़ाया है। इस जानकारी के बाद गांव में तनाव फैल गया और ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top