उत्तराखंड

बदहाल व्यवस्था: सड़क और अस्पताल के अभाव में महिला को डंडी-कंडी से 18 किमी तक पहुंचाया गया मुख्य सड़क तक

सड़क ना होने के चलते महिला को डंडी कंडी के सहारे पहुंचाया गया मुख्य सड़क तक।

रिपोर्ट /नवीन भंडारी 

जहां आज पूरा भारतवर्ष तरक्की की राह में काफी आगे निकल चुका है इंसान चांद पर पहुंच चुका है लेकिन पहाड़ों में रहने वाले लोगों की तकदीर तो देखिए जहां आज भी लोग ग्रामीण इलाकों में हर पल विकास के लिए तरस रहे। जी हां आप लोगों ने सही सुना हम बात करने जा रहे हैं आज एक ऐसे दूरस्थ गांव की जिस गांव का दुर्भाग्य तो देखिए जिस गांव तक जाने के लिए वाहन से नहीं बल्कि तकरीबन 18 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई पर करनी होती है और आपको बता दे कि जिस गांव का नाम डुमक है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

बड़ी बात तो यह है कि इसी डुमक गांव की रहने वाली रुक्मणी देवी जिनकी उम्र 70 वर्ष के आसपास है जो रुकमणी देवी हर दिन की भांति अपने पालतू जानवरों के लिए चारा इत्यादि के लिए जंगल की तरफ गई हुई थी जहां पर अचानक रूक्मणी देवी का पैर फिसल गया और रुकमणी देवी घायल हो गई और ऐसे में डुमक गांव के सारे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर रुकमणी देवी को डंडी कंडी मैं बिठाकर तकरीबन 18 किलोमीटर के आसपास मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया। जहां से फिर रुक्मणि देवी को जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

रात्रि का वक्त था और ऐसे में ग्रामीणों को घायल रुक्मणि देवी को मुख्य सड़क तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ा। वही एक और डुमक गांव में सड़क संबंधित समस्या को लेकर ग्रामीणों के द्वारा क्रमिक धरना उपवास जारी है जिस क्रमिक धरना उपवास के तकरीबन 80 दिन पूरे बीत चुके हैं जहां पर ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और लगातार शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top