उत्तराखंड

देवप्रयाग : नमामि गंगे (Namami Gange) द्वारा आयोजित दो दिवसीय गंगा दूत प्रशिक्षण का किया शुभारंभ : उनियाल 

Advertisements

नवीन कुमार /इंफो उत्तराखंड 

नेहरू युवा केंद्र, टिहरी तथा नमामि गंगे द्वारा आयोजित दो दिवसीय गंगा दूत प्रशिक्षण का गुरूवार को कॉलेज की प्राचार्या, जिला युवा कल्याण अधिकारी एके सिंह, जिला परियोजना अधिकारी अरूण उनियाल आदि ने शुभारंभ किया। नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डा. शीतल वालिया ने नमामि गंगे परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डां. वालिया ने गंगा समेत अन्य जलाशयों के महत्व पर प्रकाश डाला। दूसरे दिन मुख्य अतिथि फारेस्ट रेंजर दीक्षा भट्ट ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नमामि गंगे कार्यक्रम में वन विभाग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने ज्ञान और प्रतिभा का लाभ समाज को दें।

यह भी पढ़ें 👉  ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव

प्रतिवर्ष होने वाली वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग का सहयोग करें। हर वर्ष वृक्षारोपण करें। वर्तमान में वन्यजीव संघर्षो की घटनाएं बढ़ रही हैं, खासकर गुलदार द्वारा मानवों पर आक्रमण की घटनाएं बढ़ी है। वन्य जीवों को समझने का प्रयास करें।

सुबह-शाम सतर्क रहे व घर के आस-पास प्रकाश व्यवस्था बेहतर रखें। बस्तियों के आस-पास झाड़ियों का कटान करवायें। महिलाएं खुद को कमजोर न समझे तथा तन, मन से मजबूत बनें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बने तथा जीवन का लक्ष्य निधारित करें। अरूण उनियाल ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र आपदा प्रबन्धन, आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने का भी कार्य करता है।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ० आदिल कुरैशी, अरुण उनियाल रहे तथा प्रथम स्थान अरविन्द सिहं बी०ए० तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान योगराज और पीयूष ध्यानी बी०एस० सी०द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान नवीन कुमार बी०ए०,तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए की वित्तीय स्वीकृति।

पेंटिंग में प्रथम स्थान हिमाशु बी०ए० तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान गौरव बी०एस०सी० द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान रक्षा बी०एस०सी०तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर डॉ० लीना पुंडीर, सोनिया, प्रियंका, डॉ० पारूल एवं छात्र संघ के पदाधिकारी नवीन कुमार, अरविंद रावत, हिमांशु, गौरव सिंह, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन कॉलेज की प्राचार्या ने किया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top