उत्तराखंड

विशेष : भारत विकास के पथ पर अग्रसर, भविष्य में है कई चुनौतियां : अंकित भट्ट

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

राज्य के तेजतर्रार युवा और सामाजिक मुद्दों पर अपने प्रखर विचारों से लोकप्रिय अंकित भट्ट ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वंतत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ के कार्यक्रम में कहा की भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है।

भारत विकास के पथ पर अग्रसर है, लेकिन निकट भविष्य में भारत के सामने कई चुनौतियां भी है। महापुरुषों के सपनो के भारत का सपना अभी भी अधूरा है। तिरंगे को लेकर उनसे पूछे सवाल पर कहा की तिरंगा दिल में होना चाहिए अच्छी बात है लेकिन तिरंगा हाथ में हो इसमें कौन सी खराब बात है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

तिरंगे ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा की विदेश में जब हमारे पड़ोसी देश के छात्र रूसी यूक्रेन युद्ध में फंस गए थे तो उस समय यही तिरंगा था जिन्होंने उनकी सकुशल उन्हें उनके घर पहुंचाया। आगे उन्होंने कहा की तिरंगे के मान सम्मान और देश की आन बान शान के लिए अंकित भट्ट अग्रिम पंक्ति में हमेशा आपको खड़ा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर

गौरतलब है की पूर्व में भी अंकित भट्ट भारत के राष्ट्रीय झंडे को लेकर लोगो को जागरूक करते रहें है अंकित भट्ट ने कहा है आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उन्होंने आम जन से अपील की तिरंगे को कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भी किसी सम्मानजनक जगह पर रखे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश से नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों का सांगठनिक अनुभव पार्टी को मजबूत करेगा : भट्ट
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top