उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखंड सचिवालय (Secretariat) में सोमवार का हर दिन होगा नो मीटिंग डे। जनता की समस्या सुनेंगे अधिकारी

इंफो उत्तराखंड/देहरादून

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सोमवार के दिन ‘नो मीटिंग डे’ की रखने की बात कही है। जिसमें दिनभर सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी।

इस दिन अब सभी प्रशासनिक सचिव अपने-अपने महकमों की शिकायतों की समीक्षा करेंगे और साथ ही लंबित होने पर संबंधित अधिकारियों का उत्तरदायित्व भी तय करेंगे

यह भी पढ़ें 👉  भव्य शोभा यात्रा-2026 में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी, शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा

जनता की समस्या को देखते हुए उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है जिसके बाद अब उत्तराखंड शासन के सभी अधिकारी हर सोमवार को जनता की समस्या को सुनेंगे और उसका निस्तारण करेंगे यही नहीं निर्णय यह भी लिया गया है कि शासन में सोमवार को अब कोई मीटिंग नहीं होगी बल्कि जनता का दरबार लगाया जाएगा। इस दरबार में जो भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर आएगा उसकी समस्या का अधिकारी तय समय के भीतर निस्तारण करेगा

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News : पर्यटन सर्किटों को एक पैकेज के रूप में किया जाए विकसित : मुख्य सचिव

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीते कुछ दिन पहले शासन के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी। इस बैठक में अधिकारों से चर्चा की गई कि अब हर सोमवार को शासन में कोई भी बैठक नहीं होगी और साथ ही सोमवार को अधिकारी जनता की सभी समस्याओं को सुनेंगे और साथ ही उस का मौके पर ही निस्तारण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  निर्यात संवर्धन के लिए एक स्थायी समिति का गठन किया जाए : मुख्य सचिव
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top