Share
Tweet
Share
Email
Comments
Advertisements

टिहरी/इंफो उत्तराखंड
टिहरी से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार NH- 94 चंबा धराशु मोटर मार्ग पर कमाद के पास बोलेरो गाड़ी कोटीगाड के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार दोपहर 3:30 बजे एक बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था तभी कंडीसौड़ से पहले कोटीगाड में वहान अनियंत्रित होकर पैराफीट तोड़ते हुए गहरी खाई में गिरा।
वहीं वाहन को खाई में गिरते देखा तो वहां के आस- पास के स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। और उन्होंने वाहन में लगी आग को बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक वाहन में लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी।
Related Items:khai-mein-gira-vahan