Ad Ad
हिल न्यूज़

अच्छी खबर : सेवा पखवाड़ा के तहत कोविड टीकाकरण अभियान (covid vaccination campaign), का किया शुभारंभ : गणेश जोशी

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मसूरी विधानसभा के अंतर्गत देहरादून के जाखन स्थित दून विहार में सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कोविड टीकाकरण अभियान में कैबिनेट मंत्री गणेश ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

वेक्सिनेशन कैंप में पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  240 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को मिला हुनर का सर्टिफिकेट

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उसी के दौरान हर दिन अलग-अलग रुप में सेवा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उसी के तहत यह कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे टीकाकरण अभियान चलाकर लोगों को बूस्टर डोस लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन को लेकर 24x7 अलर्ट पर रहेंगे अधिकारी, जलभराव वाले क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान : डॉ. चौहान

मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक देश भर के साथ ही प्रदेश में भी लगातार सेवा के विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी आशा वर्करों की समस्याएं भी सुनी और उनकी सभी समस्याओं का समाधान का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद संजय नौटियाल, मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, राकेश जोशी, यशवीर चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top