Ad Ad
उत्तराखंड

बड़ी खबर : SSP की रणनीति से भू-माफिया का पर्दाफाश, धोखाधड़ी करने वाला गिरोह बेनकाब

शातिर भू-माफिया का भंडाफोड़: फर्जी दस्तावेजों से भूमि विक्रय कर 19.5 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति और कुशल नेतृत्व के तहत, देहरादून पुलिस ने एक शातिर भू-माफिया को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह अभियुक्त फर्जी व्यक्ति खड़ा कर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भोले-भाले लोगों से भूमि विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करता था।

यह भी पढ़ें 👉  सगा भाई ही निकला बड़े भाई का कातिल, आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण तब प्रकाश में आया जब जलागम कॉलोनी, कंडोलिया, पौड़ी गढ़वाल निवासी श्री प्रभु दयाल रावत ने थाना प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत पर थाना प्रेमनगर में 27 जुलाई 2024 को मुकदमा संख्या 154/2024 धारा 420/506/120बी भादवि के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

जांच के दौरान पता चला कि मुख्य अभियुक्त आर्यन और दीपक, जो सगे भाई हैं, ने अपने साथी परविंदर चौधरी के साथ मिलकर फर्जी सक्षमवीर के नाम पर झाझरा स्थित ईस्ट होप टाउन में भूमि विक्रय की थी। इन अभियुक्तों ने इस फर्जी सौदे के एवज में पीड़ित श्री प्रभु दयाल से 19.5 लाख रुपये की ठगी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम आशीष चौहान ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

मुख्य अभियुक्त आर्यन और दीपक को पहले ही 25 सितंबर 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब जांच में सामने आए तीसरे आरोपी परविंदर चौधरी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून ने आवश्यक निर्देश दिए। गठित पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए परविंदर को हर्बटपुर धर्मावाला मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

पुलिस टीम में उप-निरीक्षक प्रवीण सैनी, कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top