उत्तराखंड

अच्छी खबर : एकल महिलाओं को स्वरोजगार हेतु सस्ती दरों पर दिया जाएगा ऋण, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

एकल महिलाओं को स्वरोजगार हेतु सस्ती दरों पर दिया जाएगा ऋण, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

आज अपने देहरादून स्थित शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक की। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने विभाग में अभी तक किये जा रहे कार्यो और प्रस्तावित प्रस्तावों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि एकल महिला स्वरोजगार योजना की घोषणा में यह निर्णय लिया गया कि अब महिलाओं को स्वरोजगार हेतु बेहद सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा जिससे कि वह अपना कोई भी स्वरोजगार शुरू करने के साथ ही अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकें।उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव बना कर अगली कैबिनेट बैठक में लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुला इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर, दोनों संस्थानों के बीच MOU साइन

इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत बहनों,वन स्टॉप सेंटर,महालक्ष्मी किट, सहित कई अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ी बहने लगतार आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस चूल्हे की व्यवस्था होने की बात उठाती रही हैं जिसके लिए आज की बैठक में हमने निर्णय लिया है कि हम इसका भी प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री जी के सम्मुख इसे रखेंगे जिससे कि हमारी आंगनबाड़ी बहनों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने हरिद्वार में किया नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण

साथ ही उन्होंने कहा कि महालक्ष्मी किट को लेकर लगातार मांग उठती रही है कि जिसप्रकार यह प्रथम लड़की के जन्म पर दिया जाता है ठीक उसी प्रकार यह लड़के के जन्म पर भी दी जाए ऐसे में आज की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अब महालक्ष्मी किट लड़कियों के साथ प्रथम जन्मे लड़कों भी दिया जाएगा, जिसका कि जल्द प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट में लाया जाएगा ,इसके दिशा निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में रन फॉर हेल्थ दौड़ में कार्मिकों ने दिखाया दम-खम

इस अवसर पर विभागीय सचिव हरिचंद सेमवाल, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top