
- हिमाचल में थोडा प्रतियोगिता में चमके लोहारी के खिलाड़ी, बढ़ाया उत्तराखंड का मानपहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर हासिल किया स्थान, ग्रामीणों में खुशी की लहर
चकराता। देहरादून जिले के ग्राम लोहारी, लोखंडी के खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश के चौपाल में आयोजित थोडा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया। पहली बार इस प्रतियोगिता में शामिल हुई टीम ने शानदार प्रदर्शन कर स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक थोडा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लोहारी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का परिचय दिया। टीम के सदस्यों ने इस उपलब्धि को उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण बताया। खिलाड़ियों की इस पहल से क्षेत्र की पारंपरिक खेल संस्कृति को भी पहचान मिली है।
टीम में शामिल रहे ये खिलाड़ी
लोहारी-लोखंडी की टीम में जयपाल चौहान, प्रताप राणा, ध्यान सिंह राणा, करम सिंह, चंदन सिंह, अतर चौहान, हुकम सिंह, जगदीश चौहान, यश चौहान, सुरेंद्र चौहान, खजान चौहान, खजान राणा, नरेंद्र चौहान, खेम सिंह और अर्जुन चौहान शामिल रहे।
वहीं, बजगी ढोल वादन की जिम्मेदारी किशन दास और भगत वर्मा ने निभाई।
ग्रामीणों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि भविष्य में भी क्षेत्र के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।