Ad Ad
उत्तराखंड

महर्षि बाल्मीकि ऋषि वैदिक काल के महान ऋषि : कंडारी…बाल्मीकि बस्ती में बना विधायक निधि से मिलन केंद्र का किया लोकार्पण…..

कीर्तिनगर/इंफो उत्तराखंड 

नगर पंचायत कीर्तिनगर में महर्षि बाल्मीकि जयंती पूजा अर्चना के साथ बड़ी धूमधाम से मनाई गई है। रविवार को महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना के बाद डॉ0 भीमराव अंबेडकर पार्क में समिति द्वारा जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

नगर पंचायत कीर्तिनगर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि बाल्मीकि जयंती, विधायक निधि से बना बाल्मीकि बस्ती में मिलन केंद्र का भी किया लोकार्पण : विनोद कंडारी

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : डिप्टी एमएस डॉ. एनएस बिष्ट ने दिया इस्तीफा

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने कहा है कि वाल्मीकि ऋषि वैदिक काल के महान ऋषि बताए जाते हैं।

धार्मिक ग्रंथ और पुराण अनुसार वाल्मीकि नें कठोर तप अनुष्ठान सिद्ध कर के महर्षि पद प्राप्त किया था। कहा कि परमपिता ब्रह्मा जी की प्रेरणा और आशीर्वाद पा कर वाल्मीकि ऋषि नें भगवान श्री राम जी के जीवनचरित्र पर आधारित महाकाव्य रामायण की रचना की थी।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन को लेकर 24x7 अलर्ट पर रहेंगे अधिकारी, जलभराव वाले क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान : डॉ. चौहान

इस दौरान विधायक निधि से बना बाल्मीकि बस्ती में मिलन केंद्र का लोकार्पण भी किया गया है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राम गोदियाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक, प्यारेलाल, रॉकी पारस, कुंवर सिंह, राजीव पारस, रजत, विपिन भंडारी, नरेंद्र कुंवर, रणजीत जाखी, वासुदेव भट्ट व पंकज उनियाल सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को मिला आधुनिक न्यूरोवेस्कुलर तकनीकों का प्रशिक्षण
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top