उत्तराखंड

दु:खद : काफल लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला। दूसरी ने भागकर बचाई जान

Advertisements

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड

पौड़ी के पाबौ ब्लॉक से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां जंगल में काफल लेने गयी एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया गया है, जबकि दूसरे ने भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चोपड्यूं तहसील के अंतर्गत जंगल में काफल लेने गयी थी। तभी एक महिला को गुलदार ने हमला कर दिया गया है बताया जा रहा है कि शाम के समय दो महिलाएं गांव के पास के जंगल में काफल तोड़ने गई थी तभी पाबौ थाना प्रभारी दीपक सिंह पवार ने बताया कि गुलदार के हमले में चपलोड़ी गांव निवासी सुषमा देवी (45) पत्नी हरि सिंह रावत की मौत हो गयी। उन्होंने बताया सुषमा के साथ एक और महिला गुड्डी देवी भी थी। गुड्डी देवी ने सारी घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव

 

बताया जा रहा है, कि दोनों महिलाएं एक साथ गांव के पास में ही जंगल में काफल लेने गई थी। तभी देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी, और इधर-उधर ढूंढने के बाद तभी गुड्डी देवी रोते बिलखते हुए गांव पहुंची और उसने बताया कि वह दोनों काफल तोड़कर घर लौट रही थी तभी घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया हमले में गुड्डी देवी किसी तरह से बच गई लेकिन सुषमा देवी को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए की वित्तीय स्वीकृति।
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top