स्वास्थ्य

लापरवाही : सुरकंडा देवी ट्रॉली में बड़ा हादसा होने से टला, टिहरी विधायक सहित 45 श्रद्धालु फंसे

टिहरी/इंफो उत्तराखंड 

टिहरी जिले के सुरकंडा देवी मंदिर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सुरकंडा देवी ट्रॉली बीच हवा में फंस गई है। इसमें टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई श्रद्धालु कहीं देर से फंसे हुए हैं।

देखें वीडियो :-

हालांकि, अभी तक कोई हताहत की घटना सामने नहीं आई है, लेकिन काफी देर से न सिर्फ विधायक किशोर उपाध्याय बल्कि तमाम पर्यटक भी ट्रॉली में फंसे रहे।

आपको बता दें कि टिहरी विधानसभा सीट से विधायक किशोर उपाध्याय भी सुरकंडा देवी माता के दर्शन करने गए थे। इसी दौरान रोपवे में कुछ तकनीकी खामियां आने की वजह से विधायक, हवा में लटके ट्रॉली में फंस गए।

हालांकि अब ट्रॉली मैनेजमेंट के लोगों ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। ट्रॉली में तकनीकी खराबी के चलते हुई यह घटना पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

To Top