हिल न्यूज़

ब्रेकिंग : सैन्यधाम (Sainya Dham) को लेकर मंत्री गणेश जोशी (Joshi) ने कही यह बात। देखें वीडियो…

सैन्यधाम पहुंच तथा निकासी के लिए विकसित किए जाएंगे दो मार्ग : मंत्री गणेश जोशी

उत्तर भारत के सैनिक / युद्ध स्मारकों को अध्ययन कर लौटी टीम ने दिया सैनिक कल्याण मंत्री को प्रस्तुतीकरण।

 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, सैन्यधाम को समय से निर्मित करवाने के लिए राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी कमर कस चुके हैं। आज सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्यधाम के निर्माण को गति देने के लिए अपने कैम्प कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के सचिव, अपर सचिव, जिला प्रशासन तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान बीते 28-29 अप्रैल को उत्तर भारत के तीन प्रमुख युद्धस्मारकों का अध्ययन कर लौटी टीम द्वारा अपनी संस्तुतियों के संबंध में प्रस्तुतिकरण भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide Update : घायल श्रमिकों से मिले CM सीएम, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम

 

देखें वीडियो :-

 

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण को 2023 के अंत तक पूर्ण कर लेने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। बीते शुक्रवार को मैंने स्वयं सैन्यधाम जा कर स्थिति का जायजा लिया था। आज हमारी टीम जो कि जालंधर, अम्बाला (र्निमाणाधीन) तथा राष्ट्रीय वार मेमोरियल, दिल्ली के डिजाइन का अध्ययन कर लौटी टीम ने भी अपनी संस्तुतियों का प्रस्तुतिकरण यहां पर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी योजना है कि जिस प्रकार चारधामों को देखने के लिए लोग आते हैं उसी प्रकार सैन्यधाम को देखने के लिए भी लाखों लोग आएंगे। इसलिए सैन्यधाम आने और जाने के लिए सुगम मार्ग होने चाहिए। हमने यह तय किया है सैन्यधाम पहुंचने के लिए दोनों पहुंच मार्गों को विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  क्लेमेंट टाउन से शिफ्ट होगा ग्राफिक एरा (Graphic Era)

 

 

कार्यदायी संस्था पेयजल संसाधन विकास एंव निर्माण निगम के ई0ई0 रवीन्द्र कुमार ने बताया कि सैन्यधाम की भूमि समतलीकरण तथा चाहरदीवारी निमार्ण का कार्य सबसे पहले प्रारम्भ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide: टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम

 

इस दौरान सचिव सैनिक कल्याण, दिपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव धर्मसत्तु, जिलाधिकारी आर0 राजेश कुमार, रवीन्द्र कुमार, संजय कुमार तथा प्रोजेक्ट आर्किटेक्ट भी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top