उत्तराखंड

दु:खद : उत्तराखंड का लाल सिक्किम वाहन दुर्घटना में शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

पिथौरागढ़/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां शुक्रवार को सिक्किम में वाहन दुर्घटना में उत्तराखंड का लाल शहीद (Lal Shaheed) हो गया। वहीं इस शहीद की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के धारचूला के रहने वाले रविंद्र सिंह थापा (Ravindra Singh Thapa) शुक्रवार को सिक्किम में हुई सेना के वाहन की दुर्घटना में शहीद होने की खबर सामने आई है, जिसके बाद से उत्तराखंड के लाल (uttarakhand lal shahid) के शहीद होने पर हल्द्वानी और धारचूला सहित उत्तराखंड में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

शहीद रविंद्र सिंह थापा (Ravindra Singh Thapa) के चाचा भूपेंद्र थापा ने बताया कि रविंद्र के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, उनके परिवार में उनकी मां और उनकी पत्नी सहित एक बेटा और एक बेटी है। उनकी मां धारचूला में ही रहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

और उनकी पत्नी और बेटा- बेटी हल्द्वानी में रामपुर रोड पंचायत घर के पास रहकर पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बताया कि रविंद्र 2007 में सेना में भर्ती हुआ था। वो अलग-अलग कई जगह तैनात रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

रविंद्र (Ravindra) के चाचा ने कहा कि रविंद्र का पार्थिव शरीर शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट लाया जाएगा। उसके बाद पंतनगर एयरपोर्ट लाया जाएगा, जहां से रविंद्र सिंह थापा के चाचा भूपेंद्र थापा ने बताया कि पंतनगर से उनके पार्थिव शरीर को धारचूला उनके मूल निवास ले जाया जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top